फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   False charges, demanded five lakh in the name of entrapment , jail reached

झूठे केस में फंसाने के नाम पर मांगे पांच लाख, जेल पहुंची

Wed, 21 Sep 2016 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Wed, 21 Sep 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
 False charges, demanded five lakh in the name of entrapment , jail reached
ठग महिला - फोटो : अमर उजाला

शहर थाना पुलिस ने दुकानदार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने वाली एक लड़की व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


डीएसपी डॉ. अभिमन्यु लोहान ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मेन बाजार में करिश्मा साड़ी सेंटर के नाम से दुकान चलाने वाले दुकानदार मोहम्मद खालिद ने शिकायत दी कि उसकी दुकान पर दो लड़की 10-12 दिन से कभी सूट तो कभी साड़ी लेने के बहाने आती थीं, और दो-दो घंटे बैठकर उससे बातें करती रहती थी। खालिद जब तक उन लड़कियों के बारे में कुछ समझ पाता तब तक उनका एक साथी मेवात जिले के नूंह निवासी शौकीन को लेकर पहुंच गई और उससे पांच लाख रुपये की मांग की वरना छेड़छाड़ व दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। 
विज्ञापन


दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने उक्त लड़की व उनके साथी को पैसे लेने के लिए दुकान पर बुलाने की बात कही। दुकानदार ने उन्हें पैसे लेने के लिए दुकान पर बुला लिया। दुकान पर पैसे लेने पहुंची एक लड़की (जो हरदोई यूपी की रहने वाली बता रही है) व उसके साथी नूंह जिला मेवात निवासी शौकीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी लोहान ने बताया कि आरोपी दोनों लड़कियां पहली बार दुकान पर जिस महिला के साथ आई थी पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी हुई है। मामले में एक वकील का नाम भी सामने आ रहा है। आरोप है कि उक्त वकील ने भी दुकानदार को फोन कर रुपये ना देने पर केस में फंसाने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed