{"_id":"5724921d4f1c1b955ba914f3","slug":"eight-are-injured-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल
palwal
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष के चलते आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें फरीदाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
वार्ड-12 में निवासी गोपाल शर्मा व वार्ड छह में रहने वाले दिनेश शर्मा गुटों के बीच बीयर फैक्ट्री के समीप जमीन को लेकर विवाद काफी अरसे से चला आ रहा है। बताया गया कि शुक्रवार को गोपाल शर्मा अपने परिवार के लोगों के साथ खेत पर पानी लगाने गया हुआ था।
विज्ञापन
पीछे से दिनेश शर्मा व उनके साथ कुछ लोग आ गए और खेतों की जुताई को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक तरफ के गोपाल शर्मा, धर्मबीर, भारत, श्याम व नरेंद्र को चोटें आई। वहीं दूसरे पक्ष के बालकृष्ण, सुमित तथा बृजभूषण को घायल बताया गया है।
विज्ञापन
घायलों को गंभीर चोटों के कारण उच्च अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तरफ से खबर लिखे जाने तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शहर चौकी प्रभारी सतबीर सिंह का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वह बयान लेने के लिए हथीन व पलवल के अस्पताल गए लेकिन वहां घायल नहीं मिले।