{"_id":"58987df64f1c1bc1553786c1","slug":"death-in-mother-and-son-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रोंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रोंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर किठवाड़ी चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची कैंप थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ओमवीर ने बताया कि गांव बढ़राम निवासी हरकेश पातली गेट के समीप रहता है। हरकेश की मां अंगूरी यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव मरोरगढी अपने मायके गई हुई थीं। रविवार को हरकेश अपने मामा के घर से अपनी मां को बाइक पर लेकर मरोरगढ़ी से पलवल आ रहा था। जब वह किठवाडी चौक पर पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक मां-बेटे को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
आगे जाकर चालक ने ट्रक रोका और ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ेले लिया और शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन