{"_id":"58736d044f1c1b1929ba8dec","slug":"cousin-attacked-a-pregnant-woman-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने किया हमला, गर्भवती महिला गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई ने किया हमला, गर्भवती महिला गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थाना क्षेत्र एक युवक ने अपने परिजनों के साथ अपने चचेरे भाई के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में घर में मौजूद उसके चचेरे भाई की गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुनील के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी केशव ने शिकायत दी है की वह और उसकी पत्नी फूलन शनिवार की शाम को अपने घर पर थे। तभी उनके चाचा का लड़का भगत राम उनके घर आया और पत्नी को गाली देने लगा। पत्नी की आवाज सुनकर वह बीच-बचाव करने गया। उसी समय चाचा शिवराम, चाची सरोज व जगवती और उनका लड़का भी आए।
विज्ञापन
आरोप है कि सभी लोगों ने उन दोनों के साथ जमकर मारपीट की। केशव का कहना है कि आरोपियों की मारपीट से उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी बेहोश हो गई। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालात में फरीदाबाद बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन