{"_id":"585a5baf4f1c1b774fe3a849","slug":"cocin-seazed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टो से 74 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्टो से 74 किलो गांजा बरामद
palwal
Updated Wed, 21 Dec 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक अल्टो से 74 किलो 230 ग्राम गांजा बरामद किया है। कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है। शहर थाना एसएचओ सुमन कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने सोहना रोड पर नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन
नाके पर हथीन गेट चौकी इंचार्ज एएसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पलवल की तरफ से एक अल्टो कार आई, जिसका चालक पुलिस को देखकर कार को लेकर वापस पलवल की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन
रफ्तार अधिक होने का कारण कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरी। मौके पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें तीन कट्टो को बरामद किया, जिनमें गांजा भरा हुआ था। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कार चालक ने खुद को सुंदर निवासी जैंदापुर मोहल्ला पलवल बताया। एसएचओ सुमन कुमार के अनुसार, कट्टों में बरामद गांजा 74 किलो 800 ग्राम था।
विज्ञापन
बरामद गांजे की बाजार कीमत चार लाख के करीब बताई जा रही है। उनके मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुंदर गांजे की सप्लाई करने का काम किया करता है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमंाड पर लिया गया है। पूछताछ में उससे यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उसकी गैंग में और कौन लोग शामिल हैं और वे कहां-कहां गांजा सप्लाई करते हैं।
आठ पेटी शराब पकड़ी
कैंप थाना पुलिस ने शमशाबाद निवासी राजू को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। रेलवे रोड से जवाहर नगर कैंप निवासी नवीन कुमार को व चांदहट थाना पुलिस ने गांव खजुरका निवासी लखमीराम को गांव से ही गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।