{"_id":"5742f2014f1c1b167069082d","slug":"class-xii-student-with-rape-at-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक दिखाकर बारहवीं की छात्रा संग दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक दिखाकर बारहवीं की छात्रा संग दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 23 May 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सौंध निवासी एक युवक द्वारा हथियार के बल पर 12 वीं कक्षा की एक छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है और 18 मई को वह अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव सौंध निवासी गौतम नामक युवक उसके घर में घुस आया और वहां उसे अकेली देखकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने देशी तमंचा निकालकर उस पर तान दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि गौतम ने लड़की के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी जाते समय लड़की व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है।
विज्ञापन