फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   After the encounter, he ran away with a notorious Jagga

मुठभेड़ के बाद चकमा देकर भागा कुख्यात जग्गा

Tue, 16 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
After the encounter, he ran away with a notorious Jagga
कोर्ट में एक कैदी को पेशी पर ले जाते चालानी गार्ड - फोटो : amar ujala

हरियाणा का शातिर इनामी बदमाश जग्गा मंगलवार को मुठभेड़ के बावजूद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उत्तर प्रदेश के कोसीकलां में बठैन गांव के गेट पर पलवल पुलिस  की उससे मुठभेड़ हुूई।

विज्ञापन


बदमाशों व पुलिस के बीच करीब 15 मिनट तक गोलीबारी चली। पुलिस  की गोली से बदमाशों की कार का टायर फट गया,  इसके बावजूद वो कार भगाते रहे और किसी तरह नंदगांव  पहुंच गए। यहां पुलिस को चकमा देकर जग्गा अपने साथी के साथ भाग निकला। घायल बदमाश सुखीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। बताया जा  रहा है कि बदमाशों व पुलिस के बीच लगभग पंद्रह मिनट तक गोलियां  चली। जग्गा अपने तीन साथियों के साथ गाड़ी को लेकर नंदगांव की ओर भागने लगा। पुलिस लगातार पीछे लगी रही। बदमाशों ने सीआईए टीम की स्कोर्पियो गाड़ी के टायर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह एक गड्ढे में जा गिरी और बदमाश भाग निकले। पुलिस व बदमाशों की बीच नंदगांव में फिर मुठभेड़ हो गई। यहां घायल सुधीर ने दम तोड़ दिया। मोती कुंड के समीप जंगलों में जग्गा गाड़ी में मृत पड़े  मीसा निवासी सुधीर व घायल नवीपुर निवासी सुखीराम को छोड़कर अपने साथी करीमपुर निवासी हेमू के साथ भाग निकला। जग्गा बेहद शातिर बदमाश है। उस पर हत्या और लूट के कई मामले फरीदाबाद एवं आसपास के थानों में दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed