{"_id":"5754136e4f1c1bbd46108e76","slug":"accused-of-robbing-two-incidents-kbulin","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों ने लूट की दो वारदातें कबूलीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूट की दो वारदातें कबूलीं
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थाना पुलिस ने नीमका जेल में बंद तीन आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर रिमांड के दौरान लूट की दो वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर दो दिन की और रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने एक मामले में लूटी गई रकम में से कुछ राशि को बरामद भी कर लिया है।
विज्ञापन
कैंप थाना एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार जनाचौली निवासी अनिल, डाढौता निवासी सूरज तथा न्यू कालोनी निवासी विकास उर्फ बब्लू को मेवात पुलिस ने लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। मेवात पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अलावलपुर रोड पर एक व्यक्ति से लूट की वारदात को कबूल किया था, जिस पर पुलिस आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर पलवल लाई।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिसंबर 2015 में अलावलपुर रोड पर रेलवे पुल के निकट से एक व्यक्ति से दो लाख 40 हजार रुपये लूटे थे। इस संबंध में बघौला निवासी जयपाल के बयान पर मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में अनिल से 46 हजार रुपये तथा सूरज से 34 हजार रुपये बरामद किए गये हैं। बदमाशों के अनुसार बकाया रकम को उन्होंने अपने एशो-आराम पर खर्च कर दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने गांव रायपुर के निकट केएमपी पर एक छोटा हाथी चालक से एक लाख रुपये लूट की वारदात को भी कबूल किया है। पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर उन्हें दो दिन के लिए और रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन