फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विधवा महिला को शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विधवा महिला को शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Mon, 08 Apr 2019 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
विधवा महिला को शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
विज्ञापन

पलवल। शादी का झांसा देकर एक विधवा से तीन साल दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी अपने वायदे से मुकर गया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके विधवा और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाना प्रभारी इंदूबाला ने बताया कि पीड़िता के पति की मृत्यु हो चुकी है। इसी कारण वह करीब तीन साल पहले मायके आकर रहने लगी। गांव में ही उसकी मुलाकात गांव भमरोला निवासी नरेंद्र से हुई। नरेंद्र ने पीड़िता के माता-पिता से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और पीड़िता से फोन पर बात करता रहा। नरेंद्र ने एक दिन पीड़िता को फोन करके पलवल के बस स्टैंड पर बुलाया। पीड़िता पलवल बस स्टैंड पर आ गई। जहां से नरेंद्र उसे अपने घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि नरेंद्र ने अपने घर लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि नरेंद्र ने उसे इस बात का भी लालच दिया कि उसका पत्नी से तलाक हो गया है। वह पीड़िता से शादी कर उसके बच्चों का पालन-पोषण करेगा। आरोप है कि इसी तरह वह तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed