फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आरोपी की पत्नी ने पेश किए दोनों के शादी के प्रमाण पत्र

आरोपी की पत्नी ने पेश किए दोनों के शादी के प्रमाण पत्र

Mon, 10 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी ने पेश किए दोनों के शादी के प्रमाण पत्र
आरोपी की पत्नी ने पेश किए दोनों के शादी के प्रमाण पत्र
विज्ञापन

पलवल। महिला थाना पलवल में कार्यरत महिला हेड कांस्टेबल के सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। आरोपी जोगेंद्र की पत्नी ने थाने में आकर अपने आरोपी पति जोगेंद्र और पीड़ित महिला हेड कांस्टेबल द्वारा दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में की गई शादी के फोटो, प्रमाण पत्र सौंप दिए हैं। इतना ही इससे पहले भी आरोपी की पत्नी ने महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से करीब आठ दिन पहले अपने पति व महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ शादीशुदा व बच्चे होने के बाद भी शादी करने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। अब इन मामलों के सामने आने के बाद जिला पुलिस इस मामले में बेहद गंभीरता व सतर्कता से जांच करने में जुटी है। पुलिस इस बारे में हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में जहां सोमवार को पीड़ित हेड कांस्टेबल के अदालत में 164 के बयान दर्ज कराए हैं, वहीं उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कालेज नल्लड़ नूंह अल्ट्रासाउंड कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि महिला थाने में कार्यरत एक महिला हैड कांस्टेबल ने शुक्रवार को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में खुद के साथ गांव अलावलपुर निवासी जोगेंद्र उर्फ चिंटू के व उसके भाई बल्लभगढ़ में कार्यरत खिलाफ तोषराज उर्फ मिंटू के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर में दोनों ने किया था विवाह :
बताया गया कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के समीप स्थित आर्य समाज मंदिर द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र मिला है, जिसे कि जून 2016 में जारी किया गया है। प्रमाणपत्र पर गाजियाबाद के दो लोगों ने बतौर गवाह हस्ताक्षर किए थे। विवाह प्रमाण पत्र के साथ-साथ पुलिस को कुछ फोटो भी मिले हैं, जिनमें सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी विवाहित जोड़े के लिबास में दिख रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी दोनों ही विवाहित हैं तथा दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस कप्तान ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि चार साल तक पीड़िता के साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिरकार पुलिस विभाग में होते हुए भी पीड़िता ने पहले मुकदमा दर्ज क्यों नहीं कराया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उस डॉक्टर को भी आरोपी बनाया गया है जिस पर पीड़िता ने आरोपियों से मिलकर चार बार उसका गर्भपात कराया था। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आर्य समाज मंदिर दिल्ली जाकर भी वहां के शास्त्री और गवाहों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी, क्योंकि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे धमका कर उसके साथ शादी कराई गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed