{"_id":"5cd2eb74bdec2207532a5309","slug":"181557326708-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी से तांबा चुराने वाले गिरोह के बदमाश को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंपनी से तांबा चुराने वाले गिरोह के बदमाश को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी से तांबा चुराने वाले गिरोह के बदमाश को जेल
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ता (एवीटी) द्वारा मंगलवार को पकड़े गए कंपनी से तांबा (कॉपर) चुराने वाले गिरोह के बदमाश को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इससे पहले एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई और उसके हिस्से में आए 7 हजार रुपये की रकम बरामद की गई है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
एवीटी स्टाफ के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि 4-5 जनवरी 2019 की रात मितरौल स्थित स्वर्ण इंफ्राटेल लिमिटेड कंपनी से लगभग 3-4 लाख रुपये का तांबा चोरी हुआ था। इस संदर्भ में 7 जनवरी को संबंधित थाना सदर पलवल में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि एवीटी स्टाफ के एएसआई जमशेद, हेड कांस्टेबल राशिद तथा कांस्टेबल हसन मोहम्मद 6 मई को जयंती मोड़ पर गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि मितरौल की उक्त कंपनी में से कॉपर चुराने वाला एक चोर जयंती मोड़ पर आने वाला है। सूचना मिलने पर टीम ने बताए गए स्थान से उक्त चोर को धर दबोचा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतीश पुत्र राजवीर सिंह निवासी लोहिना बताया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी सतीश ने कॉपर चोरी में अपने लगभग एक दर्जन अन्य साथियों के नाम बताए। दिलचस्प बात तो यह है कि चोरी में कोई बाहर के नहीं बल्कि कंपनी के ही कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। जो कि फिलहाल फरार हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सतीश की निशानदेही पर उसके हिस्से में आए 7 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।