फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे किसान से लूटे 50 हजार रुपये

बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे किसान से लूटे 50 हजार रुपये

Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे किसान से लूटे 50 हजार रुपये
बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे किसान से नकदी लूटी
विज्ञापन

-मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
होडल। अनाज मंडी के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाश गांव पेंगलतु के रहने वाले एक किसान से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। अभी तक कोई भी बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किसान शिवराम ने बताया कि उसकी बेटी की 19 नवंबर को शादी है। उसकी शादी के सामान की खरीददारी करने के लिए वह बाजार आया था। जब वह अनाज मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश आए तथा उसे रोककर खुले पैसे मांगने लगे। जब उसने पैसे न होने की बात कही तो बाइक सवारों से जबरन उसकी जेब से 50 हजार 650 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में इस संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed