फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

खेतों पर बैठकर बात कर रहे युवक की बाइक चोरी

Sat, 28 Aug 2021 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
crime
पलवल। चांदहट थाना इलाका स्थित खेतों पर बैठकर आपस में बातचीत करने के दौरान एक व्यक्ति की एक लाख आठ हजार रुपये व बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि चांदहट गांव निवासी गिरधारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बल्लभगढ़ के प्रेम नगर निवासी सोहनपाल का सिहोल गांव निवासी देवेंद्र के पास दो साल से आना-जाना था। सोहनपाल पंद्रह-बीस दिन से पीड़ित के पास भी आने लगा। गत 24 अगस्त को पीड़ित सिहोल गांव स्थित खेतों पर बैठकर रुपयों का हिसाब कर रहा था। उसी दौरान पीड़ित के पास उसकी बूआ के लड़के आ गए। पीड़ित ने ठंडा मंगाया व आपस में बातचीत करने लगे। उसी दौरान सोहनपाल तख्त पर रखे एक लाख 8 हजार रुपये व साइड में खड़ी बाइक को चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के ऊपर छत से पत्थर गिराकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार चांदहट गांव निवासी लाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 मई की रात 8 बजे वह घर पर अपने पिता श्रीभगवान की मालिश कर रहा था। उसी दौरान गांव निवासी सुभाष ने ऊपर छत से पत्थर गिरा दिया। पत्थर लगने से पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पलवल। चोर अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो बाइकों चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पातली गेट निवासी रतनलाल की बाइक को चोर कैंप थाना क्षेत्र स्थित न्यू कालोनी से और बीधीपुर विशंबर (यूपी) निवासी करतार सिंह की बाइक को शहर थाना क्षेत्र से चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed