{"_id":"612288218ebc3e79b36f9b8c","slug":"cough-cold-and-fever-patients-increasing-in-hospitals-palwal-news-noi600502058","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में बढ़ रहे खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में बढ़ रहे खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। शहर के अस्पतालों में इन दिनों खांसी, जुकाम के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। सिविल अस्पताल में भी इन दिनों रोजाना करीब 100 में से 40 मरीज खांसी जुकाम के लक्षणों वाले आ रहे हैं। हालांकि चिकित्सक सभी की कोराना जांच भी करवा रहे हैं।
सिविल अस्पताल में कार्यरत फिजीशियन डॉ. पंकज ने बताया कि यह मौसमी बीमारी है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे मरीजों की डेंगू और मलेरिया की भी जांच करवाई गई है और इनमें से किसी भी मरीज में डेंगू, मलेरिया और कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। मौसम में बदलाव आ रहा है। इसी उतार-चढ़ाव के कारण लोगों में खांसी जुकाम के लक्षण उभर रहे हैं और कई बार बुखार भी आता है। उपमंडल नागरिक अस्पताल में 100 में से 25 फीसद मामले ऐसे मरीजों के आ रहे है। इधर कोरोना को लेकर लगातार सजगता जारी है। स्वास्थ्य अधिकारी लगातार वैक्सिनेशन अभियान चला रहे हैं और लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
एसएमओ डॉ. सतीश वर्मा ने बताया की कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है लेकिन हमें मास्क लगाना और सैनिटाइज करना लगातार जारी रखना होगा साथ ही दो गज की दूरी के नियम का पालन भी जरूर करें, तभी कोरोना को दूर रखा जा सकता है।