फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Construction of PHC in Gahlab soon

Palwal News: गहलब में पीएचसी का निर्माण जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of PHC in Gahlab soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि ममोलाका-मंगोरका गांव में 187 वर्ग मीटर क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंजूरी दे दी है। वहीं, गहलब गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार हो चुका है और भूमि का चयन भी कर लिया गया है। इसका निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। चौधरी ने बताया कि उटावड़ पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में अपग्रेड कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की गई है। आलीमेव गांव में पीएचसी के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से भी मांग की गई है। विधायक के अनुसार, हथीन सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इन स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed