फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   construction of bridge on yamuna river to begin soon

यमुना नदी पर जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू होगा

Tue, 19 Jan 2021 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
construction of bridge on yamuna river to begin soon
श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर - फोटो : Palwal
यमुना नदी पर जल्द ही पुल निर्माण कार्य होगा शुरू : केंद्रीय राज्य मंत्री
विज्ञापन

होडल। हसनपुर स्थित यमुना नदी पर बहुत जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण होने से क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का दुख समझती है और लोगों के उत्थान व विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया के पिता राम सिंह तेवतिया के निधन पर शोक व्यक्त करने के दौरान कहीं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी देश के लिए गर्व का दिन है। इस पर पूरा राष्ट्र गर्व करता है। इस दिन किसान ऐसा कोई भी कदम न उठाएं, जिससे देश की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के लिए अन्न पैदा करने वाले किसान मोदी सरकार के लिए भगवान हैं। देश के सैनिकों के लिए ‘वन रैंक-वन पेंशन’ देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। कांग्रेस ने 40 साल में कभी देश की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि किसानों के फसल की कीमत बढ़ानी, मुआवजा देना, एमएसपी पर खरीद करनी, डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराना आदि संबंधित कार्य मोदी सरकार ने किए हैं। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए नए किसान सुधार बिल लाने पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed