फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress protest to defend the right to vote

Palwal News: मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress protest to defend the right to vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत शनिवार को नूंह जिला मुख्यालय और इंडरी खंड में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सचिन कुंडू, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता एवं नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद, जिला अध्यक्ष हाजी शहीदा खान और जिला संयोजक चौधरी महताब अहमद प्रमुख रूप से शामिल हुए।

सचिन कुंडू ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से संघर्ष कर रही है। कोई भी पात्र मतदाता अपने वोट के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान को मजबूत करने के लिए देशभर में 208 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बताया कि नूंह में विधायक निवास से बड़ा मदरसा बाजार तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद इंडरी खंड के छपेड़ा गांव में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष हाजी शहीदा खान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यह अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। वहीं, जिला संयोजक चौधरी महताब अहमद ने चुनाव आयोग से उठाए गए सवालों का पारदर्शी जवाब देने की मांग की। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित जनभागीदारी रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed