फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Committed suicide after not getting back the money lent

रुपये न मिलने से आहत व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

Thu, 01 Jul 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide after not getting back the money lent
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत उधार दिए रुपये वापस न मिलने से आहत 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बुधवार को आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी टेक सिंह के अनुसार, गांव पेलक निवासी सागर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता पुष्कर खेती-बाड़ी के साथ-साथ एलआईसी पॉलिसी का काम भी करते थे। वे पॉलिसी का हिसाब-किताब गांव निवासी हरीओम के पास रखते थे। उन्होंने उसे एक लाख रुपये उधार भी दिए हुए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काम नहीं कर रहा था। हरिओम ने रुपये देने से भी साफ इंकार कर दिया था। बीती 26 जून को गांव निवासी सुंदर पीड़ित के पिता से स्कूटी मांग कर ले गया।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूटी वापस मांगी तो उसने भी इंकार कर दिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौच भी की। पीड़ित के पिता ने अपनी सारी कमाई का लगभग दो लाख 50 हजार रुपये गांव निवासी खेमचंद उर्फ डागर को दे रखा था। खेमचंद ने भी उन रुपयों को वापस देने से मना कर दिया। जिस वजह से पीड़ित का पिता काफी दुखी रहने लगा। बीती 28 जून को पीड़ित के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई। पीड़ित अपने पिता को उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित अपने पिता के कमरे में कागजों को जांच कर रहा था तो वहां पर एक सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला, जिसको उन्होंने 27 जून को लिखा था उनकी मौत का जिम्मेवार गांव निवासी सुंदर, हरिओम व खेमचंद उर्फ डागर है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed