फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Clogged sewer line has been a problem for six months.

Palwal News: छह माह से जाम सीवर लाइन बनी मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Clogged sewer line has been a problem for six months.
शहर के मुख्य बाजार से लेकर दल्ला बास मोड़ तक का मामला, शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर के मुख्य बाजार से लेकर दल्ला बास मोड़ तक बिछी सीवर लाइन करीब छह माह से जाम पड़ी है। सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण बाजार क्षेत्र की नालियां हर समय गंदे पानी से लबालब रहती हैं। इससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम नजदीक आने के साथ ही लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

शहर के मुख्य बाजार में सीवर जाम होने से गंदा पानी नालियों से बाहर निकलकर सड़कों तक पहुंच रहा है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को बदबू तथा गंदगी के बीच काम करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र आर्य, भूपेश तायल, दीपक, अंकुर और भारत सहित अन्य लोगों ने बताया कि सीवर जाम की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। अधिकारी निरीक्षण करने तो पहुंचते हैं, लेकिन काम नहीं होता।
विज्ञापन

फोटो खिंचवाकर सफाई के दावा का आरोप

लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बिछाई गई सीवर लाइन आज लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। उनका आरोप है कि तीन माह के दौरान सीवर लाइन को दो से तीन बार मशीन के माध्यम से साफ करने का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने आरोप है कि सफाई के दौरान मशीनों के साथ अधिकारियों की मौजूदगी में फोटो खिंचवाई जाती हैं और सफाई कार्य पूरा होने का दावा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप लगाया कि सीवर सफाई में उपयोग होने वाली सुपर सकर मशीन का प्रतिदिन का किराया लगभग 50 हजार रुपये बताया जाता है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।


कोट

सीवर की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, दूसरी मशीन लगाई गई है। शहर में जहां भी सीवर लाइन जाम है, सप्ताह भर के अंदर साफ किया जाएगा। -सुमित कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed