{"_id":"5d58345f8ebc3e89975575b9","slug":"clean-movement-in-palwal-palwal-news-noi455551813","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त पलवल बनाने के लिए सब्जी विक्रेताओं को पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए समझाते उपा?
- फोटो : Palwal
पलवल। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा पॉलिथीन पर पूर्णतया रोक लगाने की घोषणा के बाद शनिवार को उपायुक्त यशपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जिले को पॉलिथीन मुक्त बनाने का अभियान चलाया। उन्होंने पलवल के बाजारों, सब्जी मंडी में जाकर दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया। उपायुक्त ने जिले को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए सफाई अभियान तथा पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण अभियान भी चलाया।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे सबसे पहले उपायुक्त ने हूडा सेक्टर दो में पौधरोपण तथा श्रमदान किया। इस अवसर पर जिला पलवल को स्वच्छ एवं सौंदर्य प्रदान करने एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने के दृष्टिगत जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त ने बताया कि जिले को स्वच्छ बनाने के लिए जगह-जगह जागरूकता रैलियों, विचार विमर्श गोष्ठी, पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों को जागरूक किया तथा वहां सड़कों पर पड़ी प्लास्टिक व सूखे तथा गीले कूड़े को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वयं उठाया तथा लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से घरों से सामान लेने जाते समय थैला लेकर जाने की अपील की।
उपायुक्त द्वारा चलाए गए इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, पंचों-सरपंचों, स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने वार्डों, गांवों, विद्यालयों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी आदि क्षेत्रों में से प्लास्टिक व पॉलिथीन एकत्रित किया। उपायुक्त ने बताया कि आज एकत्रित किए जाने वाले प्लास्टिक को गुरुग्राम की के.के. प्लास्टिक कंपनी को दिया जाएगा। यह कंपनी प्लास्टिक का प्रयोग सड़क आदि अन्य कार्यों में इस्तेमाल में लाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जिला पलवल के अध्यक्ष डा. कर्नल राजेन्द्र रावत, सचिव रिशाल सिंह, डीओसी वीरेन्द्र सिंह, डा. रूप सिंह, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज तथा मार्केट कमेटी पलवल के सचिव, समाजसेवी नमिता तायल, सीता वर्मा, गुरुग्राम से के.के. प्लास्टिक अध्यक्ष रसूल खान, जयश्री जिन्दल, सुनीता शर्मा, पूनम बंसल, संगीता गर्ग, रेनू छाबड़ा, विनोद जिन्दल, मनोज छाबड़ा, बंशीधर मुखिजा, अर्जुन विरमानी, नम्बरदार, वीरपाल दीक्षित, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला रेडक्रास सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने पौधारोपण व श्रमदान कर अपना योगदान दिया।
अगर कोई गंदगी फैलाता दिखा तो होगी सख्त कार्रवाई
इसके पश्चात हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान एवं उपायुक्त के नेतृत्व में अनाज मंडी तथा सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत स्काउट्स एवं गाइड्स ने सफाई उपकरणों से सब्जी मंडी क्षेत्र को साफ किया। उपायुक्त ने भी वहां श्रमदान किया। उपायुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अनाज मंडी व सब्जी मंडी को प्रतिदिन साफ किया जाए और एकत्रित कूड़े को निर्धारित स्थान पर भिजवाएं। मंडी को स्वच्छ रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाए। उन्होंने सब्जी मंडी में सब्जी व फल बेचने वालों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के बारे में जागरूक किया तथा गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने आढ़तियों एवं सब्जी बेचने वालों को निर्देश दिए कि सब्जी मंडी के पथ मार्ग पर सब्जी व फल न रखें, क्योंकि इससे रास्ता अवरोधित होता तथा गंदगी को साफ करने में दिक्कत आती है। अगर कोई आढ़ती अथवा फल विक्रेता इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।