फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Class readiness program started in schools, record will be recorded in skill passbook

Palwal News: स्कूलों में कक्षा तत्परता कार्यक्रम शुरू, स्किल पासबुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Class readiness program started in schools, record will be recorded in skill passbook
विशेष अभियान 23 मई तक होगा संचालित, छात्रों की प्रगति पर रहेगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन।
निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षिक सुधार किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इसकी तैयारी कर ली है। निदेशालय के निर्देश के अनुसार, बालवाटिका-3 से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षा तत्परता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह विशेष अभियान 23 मई तक संचालित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कक्षाओं में पढ़ाई का बोझ डालने के बजाय खेल-आधारित और अनुभवात्मक गतिविधियों पर जोर दिया जाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी, गणित और अंग्रेजी जैसे बुनियादी विषयों में छात्रों की दक्षता को मजबूत करना है, इसके लिए विभाग की ओर से निर्धारित विशेष मॉड्यूल का पालन करना अनिवार्य होगा। छात्रों के सीखने के स्तर की नजर रखने के लिए प्रत्येक छात्र की एक क्लास रेडीनेस स्किल पासबुक बनाई जाएगी। इस पासबुक में छात्र की प्रगति का पूरा विवरण दर्ज होगा और इसे हर दो सप्ताह में अपडेट किया जाएगा। शिक्षकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों से नियमित संवाद करें ताकि बच्चों के सीखने में घर से भी सहयोग मिल सके।
विज्ञापन


अधिकारियों का होगा औचक निरीक्षण



कार्यक्रम में ढिलाई बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों और संसाधन संयोजकों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी रैंडम तरीके से छात्रों का चयन कर स्पॉट असेसमेंट करेंगे। इससे स्कूल की ओर से दर्ज किए गए डेटा की सच्चाई का पता लगाया जा सके। जिला स्तर पर इस कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने बताया कि बच्चों पर पढ़ाई का बोझ नहीं डाला जाएगा। उन्हें खेल-खेल में आयोजित गतिविधियों के जरिए पढ़ाई में दक्ष किया जाएगा। बच्चे अगर प्राथमिक स्तर पर ही हिंदी, गणित व अंग्रेजी में निपुण होंगे तो उच्च शिक्षा के लिए उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed