फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Claims to stop copying in English paper failed

अंग्रेजी के पेपर में नकल रोकने के दावे हुए फेल

Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Claims to stop copying in English paper failed
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में प्रशासन द्वारा नकल रोकने के सारे दावे फेल हो गए। परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली। पुलिस कर्मी भी तमाशबीन बनकर नकल फेंकने वालों को देखते रहे। बोर्ड की उड़नदस्ता टीम के पहुंचते ही पुलिस कर्मी नकल फेंकने वालों को भगाना शुरू कर देते तथा टीम के जाते ही फिर खड़े होकर तमाशा देखना शुरू कर देते थे। जिले में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों पर भी जमकर नकल चली। परीक्षा केंद्रों के बाहर दीवारों व छतों पर जहां लोग नकल फेंकने में लगे थे, वहीं अंदर परीक्षा हॉल में बच्चे नकल कर रहे थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पेड़ की छांव में निजी स्कूलों के अंग्रेजी के शिक्षक नकल बनाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में केवल 42 परीक्षा केंद्रों पर पेपर हुआ। रोजाना की तरह परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। यहां तक की 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटो स्टेट मशीनें भी बंद थी, लेकिन उसके बावजूद नकल नहीं रुकी। धारा 144 लगी होने के बावजूद लोग परीक्षा केंद्रों के अंदर दीवारों व छतों पर चढ़े हुए थे। पुलिस कर्मी तमाशा देख रहे थे और नकल फेंकने वाले एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर परीक्षा हॉल में अपने साथियों व बच्चों को नकल फेंकने में मस्त थे। बिना नकल के पेपर देने वाले बच्चे नकल फेंके जाने के कारण बेहद परेशानी दिखाई दिए। जिले में ऐसा कोई ही परीक्षा होगा, जहां नकल न चल रही हो। नकल रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस स्तर का कोई बड़ा अधिकारी केंद्रों पर दिखाई नहीं दिया न ही शिक्षा विभाग की तरफ से नकल रोकने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन

जिले में परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। हर पेपर में नकल करने वाले पकड़े जा रहे हैं तथा उनके खिलाफ केस बनाए जा रहे हैं। पलवल व मेवात जिले का कंट्रोल रूम पलवल में बनाया हुआ है। वहीं से उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों पर जाकर नकल करने वालों को पकड़ रहे हैं। अंग्रेजी के पेपर में पलवल व मेवात में 110 बच्चों को नकल करते हुए पकड़ा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधीक्षकों व सुपरवाइजरों को नकल रोकने के हिदायत दी गई है। यदि कहीं भी लापरवाही मिलेगी तो शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed