फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   City streets occupied by street vendors

शहर के चौराहों और बाजारों में रेहड़ियों का कब्जा

Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
City streets occupied by street vendors
होडल। जगजीवन राम चौक से राजीव गांधी चौक तथा हसनपुर चौक पर किया गया अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसके कारण बाजार और चौराहों पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं अतिक्रमण के कारण लगभग 60 फुट चौड़ाई का सड़क मार्ग मात्र 8-10 फुट का होकर रह गया है। हालांकि प्रशासन द्वारा चौराहों व बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाता है, लेकिन फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

रेहड़ियों को किसी अन्य स्थान पर खड़ी कराने के लिए प्रशासन पिछले कई वर्षों से प्रयास कर जगह तलाश कर रहा है, लेकिन योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ सकी है। प्रशासनिक अधिकारी चाहकर भी बाजार और चौराहों को जाम से मुक्ति दिलाने में असफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

हसनपुर चौराहे पर लगने वाली रेहड़ियों के कारण गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। हालांकि नगर परिषद द्वारा बाजार में लगाई गई रेहड़ियों और अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए मुनादी भी कराई जा चुकी है लेकिन इस मुनादी का भी अतिक्रमणकारियों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से बाजार व चौराहों पर आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर चौराहे पर रेहड़ी, चाय के खोखे व अन्य सामान की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर खदेड़ा गया है। चौराहे पर एक पुलिस बूथ लगाने पर चर्चा की जा रही है। पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति रेहड़ी या खोखा आदि लगाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश कुमार, डीएसपी, होडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed