{"_id":"60f57c518ebc3e61c4763e36","slug":"city-s-sewer-system-collapsed-rain-opened-the-pole-palwal-news-noi594382692","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का सीवर सिस्टम ध्वस्त, बारिश ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का सीवर सिस्टम ध्वस्त, बारिश ने खोली पोल
विज्ञापन
प्रवीण बैंसला
पलवल। बारिश ने सीवर व्यवस्था की पोल खोल दी। सीवर लाइन को सुचारू रखने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी नजर आए। सीवर लाइन ब्लॉक होने की स्थित में पानी निकासी के लिए लगाए जाने वाले फ्लुड पंप भी काम नहीं आए। सीवर लाइन खोलने की एकमात्र मशीन भी कंडम हो चुकी है, जिससे विभाग के पास सीवर लाइन खोलने की कोई सुविधा नहीं है। गंदगी से सीवर लाइन में घंटों तक पानी की सप्लाई बाधित रही है। हालात यह है कि सीवर व्यवस्था को दुरुस्त रखने का दावा करने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के खंड कार्यालय में भी पानी भर गया, जिससे विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी असहाय नजर आए।
रविवार दोपहर को अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। सीवर लाइन चौक होने से लोगों के घरों तक में पानी भर गया। लोग सोशल मीडिया पर बेडरूम तक में भरे पानी के फोटो वायरल करते नजर आए। मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों की गलियां भी पानी से लबालब हो गईं। करीब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई। रविवार रात को बारिश फिर से शुरू हो गई। लगातार हुई बारिश ने पानी निकासी के सभी दावों को हवा कर दिया। सीवर लाइन जाम होने से मकानों, दुकानों व कार्यालयों तक में पानी भर गया। पूरे शहर में पानी ही पानी नजर आया। लोग फोन करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाए। विभाग के कार्यालय में पानी भरा हुआ है, जिसे निकालने में भी विभाग असमर्थ नजर आ रहा है। (संवाद)
----
इन स्थानों पर रही सीवर जाम की समस्या
देवनगर, झाबर नगर, कृष्णा कॉलोनी, पैठ मोहल्ला, शिव कॉलोनी, दयानंद स्कूल के पास, प्रकाश विहार, शेखपुरा, आदर्श कॉलोनी, मोती कॉलोनी आदि में सीवर जाम की समस्या बनी रही। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन घंटों तक पानी निकासी के प्रबंध नहीं किए गए।
विज्ञापन
--------
मशीन की वैधता हुई खत्म
जन स्वास्थ्य विभाग के पास वर्ष 2002 मॉडल की सीवर लाइन खोलने की मशीन है। इसकी वैधता वर्ष 2017 में खत्म हो चुकी है, लेकिन अभी तक विभाग इसी मशीन से सीवर लाइन खोलने का दावा कर रही है। वैधता खत्म होने के कारण मशीन का बीमा भी नहीं है। कर्मचारी जान जोखिम में डालकर चलाते थे, जिस कारण उसे भी अब चलाना बंद कर दिया गया। इसके अलावा विभाग के पास बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए दो बिजली और दो डीजल के फ्लुड पंप बताए गए हैं, वे भी पहले से ही सीवर लाइन जाम होने पर पानी शिफ्टिंग के लिए लगे हुए हैं। कुछ पंप कार्यालय में कंडम पड़े हैं।
--------
पलवल में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कुछ स्थानों पर सीवर जाम की शिकायत मिली है। विभाग द्वारा सीवर लाइन को खोलकर पानी निकासी का प्रयास किया जा रहा है। संसाधनों का अभाव है, जिसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
- त्रिलोक चंद मंगला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग