फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cheating with 2 sisters

स्कूटी पर लिफ्ट देकर दो बहनों से की ठगी

Sun, 18 Aug 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cheating with 2 sisters
पलवल। स्कूटी पर लिफ्ट देकर दो महिलाओं से नकदी व जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश के अनुसार बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी विनोद मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रक्षाबंधन पर उसकी मां सुशीला देवी व मौसी सरला घर आने के लिए होडल से रोडवेज बस में सवार हुईं। बस खराब होने पर चालक ने सभी यात्रियों को आगरा चौक पर उतार दिया। जिसके बाद दोनों बहनें तिपहिया में सवार होकर बस स्टैंड पर पहुंच गई। उसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक आया, जिसने अपना नाम मुकेश बताया। युवक ने कहा कि वह भी बल्लभगढ़ जा रहा है, वह उन्हें छोड़ देगा। उसके झांसे में आकर दोनों बहनें युवक के साथ स्कूटी पर बैठ गईं। थोड़ा आगे जाकर युवक ने स्कूटी को रोक दिया और पीड़ित की मां से कहा कि तीन सवारी चलनी मुश्किल हो रही है। आप यहीं बैठ जाओ, पहले आपकी बहन को छोड़ देता हूं फिर वापस तुम्हें लेने आ जाऊंगा। इस पीड़ित की मां काफी देर तक उसी जगह बैठी रही। ज्यादा समय होने के बाद वह पैदल-पैदल हुडा सेक्टर-दो मोड़ पर पहुंच गई और वहां पर मौजूद एक रेहड़ी वाले युवक के फोन से अपने पुत्र को फोन कर सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी मां बिल्कुल अकेली बैठी थी और थोड़ी देर बाद मौसी भी वहां आ गई। स्कूटी सवार दोनों बहनों के बैगों को अपने साथ ले गया। शिकायत में कहा गया कि उसकी मां के बैग में सोने की चैन, आठ हजार रुपये व मायके से मिले हुए कपड़े थे और मौसी के बैग में दो हजार रुपये व कपड़े थे। आरोपी युवक ने उसकी मौसी के हाथ से सोने की अंगुठी को उतरवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed