फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Challans issued to 11 school buses

Palwal News: 11 स्कूल बसों के चालान काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 11 school buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को एसडीएम रुहानी ने क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर 11 स्कूल बसों के चालान काटे गए। जांच अभियान में बसों के आवश्यक दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। एसडीएम ने बसों में प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास द्वार सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। एसडीएम रुहानी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूल संचालक और बस ऑपरेटर सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करें। बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने से भी बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed