फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cash and mobile looted by attacking shopkeeper

दुकानदार पर हमला कर नगदी एवं मोबाइल लूटा

Mon, 07 Feb 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cash and mobile looted by attacking shopkeeper
हथीन। समीपवर्ती गांव छांयसा में दुकानदार से पांच हजार रुपये मांगे गए। न देने पर दुकानदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दुकानदार की नाक पर चाकू से हमला किया गया। आरोपी दुकानदार की जेब से 3310 रुपये की नकदी एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हथीन थाना प्रभारी जसवीर यादव ने बताया कि छांयसा निवासी नासिर ने मामला दर्ज कराया है कि गांव में पंचायत चुनावों को लेकर रंजिश बनी हुई है। उसका चचेरा भाई रोबिन पांच फरवरी को सांयकाल साढ़े छह बजे अपनी दुकान पर बैठा था। अचानक गांव का ही निवासी नूमेर आया उसने रोबिन से पांच हजार रुपये मांगे। रोबिन ने देने से इनकार कर दिया तो वह गुस्सा करता हुआ वापस चला गया। उसके बाद वह खुद नूमेर, हनीफ, शौकीन, सलीम, अजीज, नपपी, ताहिर, शाकिर, आमिर, परवेज, आयूबी, नूरनिशा, प्रवीना, शाकरा आदि हाथों में कुल्हाड़ी, लाठी, चाकू लेकर आए। दुकानदार रोबिन पर हमला कर दिया। उसकी नाक पर चाकू से वार कर दिया। उसकी आवाज सुनकर नासिर भी मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसपर भी हमला करने का प्रयास किया। धमकी भी दी। इसके बाद निशार ने पीड़ित रोबिन को हथीन अस्पताल पहुंचाया। उसको पलवल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ऑटो में सवार एक्सल चोरी में तीन गिरफ्तार
हथीन। शहर के धीरणकी रोड पर स्थित ताहिर वर्कशॉप से 24 जनवरी की रात्रि को चोरी हुए एक्सल के मामले में एवीटी स्टाफ ने ऑटो में सवार तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों को रिमांड पर लेकर लाखों रुपये मूल्य की एक्सेल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। एवीटी स्टाफ प्रभारी हाजर खान ने बताया कि स्टाफ के हेडकांस्टेबल मुन्फेद ने ऑटो में सवार लखनाका गांव निवासी नियामत, मुस्तकीम एवं नगीना निवासी गोपाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है। जांच के बाद पता चला है कि आरोपियों ने चुराई गई एक्सेल एवं अन्य सामान मोटर आदि सुल्तानपुरी दिल्ली, फिरोजपुर झिरका एवं पाटन टपूकड़ा जिला अलवर में छिपा रखा है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर माल बरामद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed