फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cases registered for rape, unnatural sexual abuse and molestation

दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन शोषण व छेड़छाड़ के मुकदमें दर्ज

Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cases registered for rape, unnatural sexual abuse and molestation
पलवल। जिला में महिलाओं के विरुद्ध अपराध जारी है। अलग-अलग स्थानों पर पति के दोस्त ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। दूसरे मामले में महिला के ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर मारपीट की गई। वहीं तीसरे मामले में दहेज न मिलने पर विवा हिता को घर से निकाल दिया तथा पति ने अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। अभी तक किसी भी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

केस एक
पति के दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
कैंप थाना अंतर्गत महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी रेनू शर्मा के अनुसार एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती नौ अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान उसके पति का दोस्त पवन उनके घर आया। पवन ने कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में पवन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने पति को बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

केस दो
विवाहिता के साथ ससुर ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
चांदहट थाना अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट भी की गई। जांच अधिकारी एएसआई शोभा के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी वर्ष 2001 में चांदहट थाना अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। शादी के बाद से उसके सास, ससुर उसके साथ मारपीट करते थे। उसका ससुर बुरी नजर रखता था तथा छेड़छाड़ करता था। पति व सास को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती। बीती चार अप्रैल को वह खेतों से काम करते घर लौटी तथा बाथरूम में हाथ-पैर धो रही थी। तभी उसका ससुर अंदर घुस आया और उससे छेड़छाड़ की। उसने मामले की शिकायत सास को दी तो उसने चुप रहने के लिए कहा। वह छत पर जाकर खाना बनाने लगी तो उसका ससुर लाठी लेकर आया और उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसकी बहन व अन्य उसकी जान बचाई और उसका इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित किया
शहर थाना अंतर्गत दहेज न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी कंवरजीत सिंह के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी पुन्हाना निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, परंतु दहेज से उसके ससुरालजन संतुष्ट नहीं हुए। आए दिन उसका पति, सास, ससुर, जेठ दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। उससे पांच लाख रुपये नकद लाने की मांग की जाती थई। उसका पति उसे तरह-तरह की यातनाएं देता और जबरन शराब पिलाने की कोशिश करता। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसका अप्राकृतिक यौन शोषण करता था। उसके पति ने उसे व उसके बेटे को मायके में छोड़ दिया और रुपये लेकर ही वापस आने के लिए कहा। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed