{"_id":"6a2da3aaba45b0305106c7f2","slug":"car-rams-into-stationary-canter-on-expressway-four-dead-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112787-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर में घुसी कार, चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर में घुसी कार, चार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बघाैला गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह हुए एक भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा व बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही कार सुबह करीब 6:35 बजे फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के बघौला गांव के पास एक्सप्रेसवे के 64/170 किलोमीटर प्वाइंट पर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि केले से भरा कैंटर सुबह 6:24 बजे वहां आकर खड़ा हुआ था। महज 11 मिनट बाद उससे कार के टकराने से चार जिंदगियां छीन गईं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस, एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं।
हादसे में पूनम (37) निवासी शिव कुंडा की तलाई, नाटाटा रोड, थाना आमेर, जयपुर, उनकी बेटी (16) खुशी व पुत्र डूग्गी (12) तथा केशव (26) निवासी कोटपूतली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में साढ़े तीन वर्षीय चेतन व जवाहर (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।