फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car crushes workers cleaning sewerage, one dead

सीवरेज सफाई कर रहे मजदूरों को कार ने कुचला, एक की मौत

Sun, 09 Jan 2022 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Car crushes workers cleaning sewerage, one dead
पलवल। हुडा सेक्टर दो के समीप सीवरेज सफाई का काम कर रहे मजदूरों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

हथीन गेट पुलिस चौकी में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि वह मजदूरी का कार्य करता है। फिलहाल वे आठ आदमी वीएन इंजीनियर कंपनी में सीवरेज सफाई का काम करते थे। आठ जनवरी की रात को करीब 11 बजे हुडा सेक्टर दो के समीप सोहना रोड पर सीवरेज सफाई का काम चल रहा था। उसकी दौरान एक कार चालक तेज गति से चलाता हुआ आया और सफाई कर रहे मजदूरों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मजदूर मानवेंदर व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां मानवेंदर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed