फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bus going to MahaKumbh overturned on KMP Expressway 15 devotees from Tripura-Assam injured

शराब के नशे में था ड्राइवर!: KMP एक्सप्रेसवे पर महाकुंभ जा रही बस पलटी, त्रिपुरा-असम के 15 श्रद्धालु घायल

Sun, 23 Feb 2025 05:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Feb 2025 05:51 PM IST
सार

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार लोगों की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Bus going to MahaKumbh overturned on KMP Expressway 15 devotees from Tripura-Assam injured
चार की हालत गंभीर, बस चालक की लापरवाही से पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ जा रही त्रिपुरा निवासी श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर बस केएमपी एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हरियाणा के पलवल स्थित गांव मंडकौला के समीप चालक की लापरवाही से हुए हादसे में बस में सवार दर्जनभर सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार लोगों की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल श्रद्धालु की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच की है। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल त्रिपुरा के पानी सागर निवासी विद्युत दास ने बताया कि वह बहादुरगढ़ में नौकरी करते हैं। उन्होंने त्रिपुरा और असम निवासी अपने जानकारों के साथ महाकुंभ स्नान करने की योजना बनाई। उन्होंने सभी को अपने घर बहादुरगढ़ बुला लिया। कुंभ जाने के लिए उन्होंने बहादुरगढ़ में स्थित जून ट्रैवलिंग कंपनी से 16 सीटर टेंपो ट्रैवलर बस को बुक कर दिया। शनिवार देर रात को करीब नौ बजे बस चालक अरविंद सभी यात्रियों को लेकर कुंभ के लिए निकला। मंडकोला चौकी अंतर्गत केएमपी एक्सप्रेसवे पर चालक की लापरवाही से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक अरविंद बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में आधा दर्जन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

हादसे में त्रिपुरा के पानी सागर निवासी तपन कुमार दास, खेलारानी दास, लिटन देव, काजल दास, शोषांका, निरंजन, विजन कुमार दास, राजोन दास, शेखर दास, ज्योतिर मोहन, विश्वजीत व असम के करीमगंज निवासी तपन दास सहित करीब 15 सवारियां घायल हो गईं। चार सवारियों की हालत गंभीर होने के चलते रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर मरीजों से बातचीत की है।

चालक पर नशे में होने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप
बस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं ने चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि बस के केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही चालक ने यात्रियों से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। चालक ने शराब पी हुई थी। वह बस को लापरवाही व तेज गति से चला रहा था। कई बार उसे बस धीरे चलाने के लिए कहा गया, परंतु वह नहीं माना और बस हादसे का शिकार हो गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने बहादुरगढ़ स्थित जून ट्रैवलिंग कंपनी से 16 सीटर बस प्रयागराज जाने के लिए 53 हजार रुपये किराये में तय की थी। 20 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे

बस हादसे में यात्रियों ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है। - संजय कादियान, पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed