{"_id":"622b813a87d064564c145262","slug":"bus-collided-with-a-truck-parked-on-the-side-of-the-road-palwal-news-noi636840832","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराई बस, 60 लोगों को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराई बस, 60 लोगों को आई चोट
विज्ञापन
पलवल। वृंदावन से लौटकर पंजाब जा रही एक बस की केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क पर साइड में खड़े एक ट्रक से टक्कर हो गई। इससे बस में सवार करीब 50 लोग घायल हो गए। इनमें से 20 लोगों को ज्यादा चोट आई हैं। उनमें से 15 लोगों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पंजाब के संगरूर निवासी 50 वर्षीय किरण देवी ने बताया कि वे पंजाब में रहते हैं तथा उनके रिश्तेदार कैथल के पास रहते हैं। वे सात मार्च को वृंदावन घूमने के लिए पंजाब से निकले थे। कैथल व करनाल से अपने रिश्तेदारों को लेते हुए 10 मार्च को वृंदावन पहुंचे। वृंदावन घूमने के बाद शुक्रवार को वापिस पंजाब जा रहे थे। जब वे केएमपी पर महेशपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस चालक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां बम का सा धमाका हुआ। गनीमत यह है कि बस में सवार सभी लोग जिंदा है। 15 से 20 लोगों को ज्यादा चोट आई हैं। बाकी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। बस में करीब 60 लोग थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों सिरसी करनाल निवासी 53 वर्षीय महेंद्र, कैथल निवासी जय प्रकाश, 62 वर्षीय बचना, कैथल निवासी 59 वर्षीय छज्जूराम, पंजाब सुगरूर निवासी फूल्लू के अलावा अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े रहने वाले ट्रक दे रहे दुर्घटनाओं को निमंत्रण
केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात सड़क किनारे खड़े रहने वाले ट्रक व बड़े वाहनों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस तरफ न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही पुलिस का। पलवल केएमपी शुरू होने से लेकर मानेसर के पास तक सड़क पर दोनों तरफ ट्रक व बड़े वाहन खड़े रहते हैं। ये वाहन बड़े हादसे को निमंत्रण देते हैं। शुक्रवार को भी ऐसे ही एक ट्रक के कारण दुर्घटना हुई। यह तो गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और बस में सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। इससे पहले भी एक बार केएमपी पर दो लोगों की कार द्वारा खडेे ट्रक में टकराने से मौत हो चुकी है। उसके अलावा भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।