{"_id":"6a29c83ca63ac391da0ec474","slug":"bulldozers-moved-over-illegal-colonies-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112697-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
तीनों जगहों पर करीब आठ एकड़ में विकसित की जा रहीं थीं अवैध कॉलोनियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बुधवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कॉलोनियां करीब आठ एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहीं थीं। कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में बनाए गए ढांचों और सड़क नेटवर्क को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया।
डीटीपी बिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई शमशाबाद खेंचतान, पुन्हाना और पैमा खेड़ा राजस्व क्षेत्रों में की गई है। पैमा खेड़ा में करीब दो एकड़ जमीन पर एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहीं, पुन्हाना में करीब तीन एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही दूसरी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। इस कॉलोनी में बनाए गए कच्चे रास्तों और अन्य विकास कार्यों को मशीनों से हटाया गया।
वहीं शमशाबाद खेंचतान राजस्व क्षेत्र में लगभग तीन एकड़ भूमि पर विकसित हो रही तीसरी अवैध कॉलोनी में डीलर रूम, निर्माणाधीन ढांचों तथा कच्चे सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया।
विज्ञापन
जमालगढ़ रोड स्थित विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर नहीं पड़ी डीटीपी की नजर
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग बेशक अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन पुन्हाना-जमालगढ़ रोड पर विकसित हो रही एक अवैध कॉलोनी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस कॉलोनी में बीते काफी समय से प्लॉटिंग चल रही है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में सड़कें बनाई जा रहीं हैं और प्लॉटों की बिक्री भी जारी है। बावजूद संबंधित विभाग की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। बुधवार को शहर में कई स्थानों पर अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया, लेकिन जमालगढ़ रोड स्थित इस कॉलोनी को कार्रवाई से बाहर रखा गया।