फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Brother in law rape with sister in law

देवर ने चाकू दिखाकर भाभी के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 18 Aug 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Brother in law rape with sister in law
पलवल। चाकू का डर दिखाकर देवर द्वारा भाभी के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी एएसआई अमलेश के अनुसार एक 31 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति एक निजी कंपनी में कार्य करता है तथा अक्सर बाहर रहता है तथा उसका देवर घर आता-जाता रहता है। 11 अक्तूबर 2018 की रात को वह अपने कमरे में सोई हुई थी। उसी रात करीब साढ़े 12 बजे देवर कमरे के अंदर घुस आया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया तथा उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर उसने आपबीती अपने पति को बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed