फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   brother-in-law molestation woman In Palwal after opposed husband tried to hang her

जेठ की खराब नीयत: महिला बोली- अकेला देख कमरे घुस आया, पति को बताया तो फंदे पर लटकाया, रस्सी टूटने से बची जान

Wed, 07 Dec 2022 05:37 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंस, पलवल
संवाद न्यूज एजेंस, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 05:37 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई इंदू के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीते  नौ अक्तूबर को उसका जेठ कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
brother-in-law molestation woman In Palwal after opposed husband tried to hang her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेठ द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत अपने मायके वालों से करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला के पति सहित अन्य ससुराल वालों ने जमकर पिटाई करते हुए फंदे पर लटका कर जान से मारने का प्रयास किया। फंदे की रस्सी टूट गई, जिससे महिला की जान बच पाई। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए, जिसके बाद आरोपियों ने महिला को छोड़ा। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई इंदू के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीते  नौ अक्तूबर को उसका जेठ कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने आपबीती पति, सास व जेठानी को बताई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने मायके वालों को मामले की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात उसके ससुराल वालों को पता चल गई तो उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसके गले में रस्सी डालकर फंदे पर लटका दिया। रस्सी टूटने के कारण वह नीचे गिर गई और उसने शोर मचाया। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए, जिसके कारण उसकी जान बच पाई। उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed