फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Broken man hole of hospital inviting accidents

हादसों को न्योता दे रहे अस्पताल के टूटे मैन होल

Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Broken man hole of hospital inviting accidents
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल के सीवरेज मैनहोल टूटे हुए हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी होती है। मैनहोल टूटने के कारण वाहनों के पहिये फंस जाते हैं, जिससे नुकसान होता है। शव गृह जाने वाले रास्ते का मैनहोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जिससे एंबुलेंस को आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायतों के बावजूद मैनहोल की मरम्मत नहीं की जा रही है। शिकायत पर टूटे मैनहोल को बास की बल्लियों से ढक दिया गया, परंतु अब वह टूट गया है।
विज्ञापन

दरअसल, अस्पताल के मुख्य रास्ते पर खुले मैनहोल लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मैनहोल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आते-जाते हुए लोगों की नजर इन पर पड़ रही है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की नजर टूटे मैनहोल पर नहीं पड़ी है। पैदल चलने वाले लोगों के अलावा यहां से अस्पताल प्रशासन और लोगों की गाड़ियां भी गुजरती हैं। अस्पताल में प्रतिदिन जिले से दो से ढाई हजार लोग अपना इलाज कराने आते हैं। मुख्य सड़क होने के कारण इसपर हमेशा ही भीड़ रहती है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण मरीज कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में शवगृह की तरफ जाने वाले रास्ते में मैनहोल टूटा हुआ है। गड्ढे से एंबुलेंस चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार एंबुलेंस का पहिया इसमें फंस जाता है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में हैं। मैंने संबंधित विभाग को टूटे मैनहोल के बारे में शिकायत की है। जल्द ही मैनहोल की मरम्मत करवा दी जाएगी।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed