फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Braj Mandal Yatra to set out today with best wishes.

Palwal News: मंगलकामना के साथ आज निकलेगी ब्रजमंडल यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Braj Mandal Yatra to set out today with best wishes.
यात्रा मार्ग पर 2,200 पुलिस जवान, पैरा फोर्स और दर्जनों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर रखी जाएगी विशेष निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा सोमवार को उल्लास और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच निकलेगी। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जबकि हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के दौरान एक बार फिर मेवात की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल देखने को मिलेगी।
यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग पर करीब 2,200 पुलिस जवान, पैरा फोर्स के जवान तथा दर्जनों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यात्रा मार्ग पर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रा समाप्त होने तक अपने ड्यूटी स्थलों पर मौजूद रहकर निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। जिला प्रशासन का कहना है कि उसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।


हेल्पलाइन नंबर जारी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, नूंह में विशेष हेल्पलाइन स्थापित की है। हेल्पलाइन 3 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित रहेगी। किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या सहायता के लिए श्रद्धालु 01267-274610 पर संपर्क कर सकेंगे।

बॉटल व अन्य खुले तरीके से नहीं मिलेंगे पेट्रोल-डीजल

यात्रा के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत खुले रूप में पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टावरों तथा अन्य आवश्यक जनोपयोगी सेवाओं में लगे जनरेटरों के लिए डीजल आपूर्ति को इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की है
मुस्लिम करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर जिले में स्वागत एवं सेवा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं के स्वागत, सहयोग और व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगे। खास बात यह है कि स्वागत में मुस्लिम समाज के कई प्रमुख लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

यहां रहेगी व्यवस्था
रोजका मेव (बाई का डंडा), रेवासन टोल, हिरमथला, घासेड़ा, फिरोजपुर नमक, किरा गौशाला रूट नं, छपेड़ा रूट नं. 2, लघु सचिवालय टी-पॉइंट, लघु सचिवालय लाल बत्ती चौक, कैन पैक कंपनी (जयसिंहपुर-उजीना रूट नं. 3), गांधी पार्क नूंह, नहर कॉलोनी तावडू रोड, जोगीपुर मोड़, शहीद पार्क, मेडिकल रोड पेट्रोल पंप, मरोड़ा और मालब (सनातन धर्म मंदिर) पर यात्रा के दौरान पेयजल, सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed