फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Braj Mandal Yatra to be welcomed: MLA

ब्रज मंडल यात्रा का होगा स्वागत : विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Braj Mandal Yatra to be welcomed: MLA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। ब्रज मंडल यात्रा को लेकर कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिलेवासियों से यात्रा का स्वागत करने और भाईचारे की मिसाल पेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेवात में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द की परंपरा रही है तथा इस बार भी पूरे देश और दुनिया को भाईचारे का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में यदि जिला प्रशासन ने समय रहते सतर्कता दिखाई होती और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी पर कार्रवाई की होती, तो ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा को रोका जा सकता था। आफताब अहमद ने कहा कि इस बार मेवात के लोग श्रद्धालुओं का दिल खोलकर स्वागत करेंगे और सेवा भाव से उस दाग को मिटाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed