फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BLOs to conduct door-to-door verification: SDM

घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
BLOs to conduct door-to-door verification: SDM
नूंह। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने उपमंडल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर विशेष सत्यापन अभियान चलाएंगे। इस दौरान मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाकर सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी घर पर पहली बार कोई व्यक्ति नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार संपर्क स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नूंह विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग दो लाख मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से करीब डेढ़ लाख मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है। यह कुल मतदाताओं का लगभग 75 प्रतिशत है। शेष कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा उनके निस्तारण के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने नागरिकों से बीएलओ का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed