फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike rider's throat injured by Chinese manja, condition critical

चीनी मांझे से बाइक सवार का गला जख्मी, हालत गंभीर

Mon, 16 Aug 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider's throat injured by Chinese manja, condition critical
होडल में चीनी मांझे से गर्दन कटने पर इलाज कराते फूल सिंह। - फोटो : Palwal
होडल। चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद हो रही बिक्री का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस मांझे के साथ पतंगबाजी एक व्यक्ति की जान पर बन आई। सोमवार को बाइक पर जा रहे एक शख्स का गला चीनी मांझे में फंसकर कट गया। वह गंभीर हालत में फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सुबह कोसीकलां के गांव खर्रो निवासी 48 वर्षीय फूलसिंह अपनी बाइक पर फरीदाबाद की तरफ जा रहे थे। जब वह बंचारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के ऊपर पहुंचे तो कटकर आई एक पतंग में बंधे चीनी मांझे की तेज धार अचानक उनके गले पर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गर्दन से खून बहने लगा। मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरे। आसपास के वाहन चालकों ने उन्हें उठाया और होडल अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें हालत गंभीर देखते हुए फरीदाबाद के बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश यादव व थाना प्रभारी सुरेंद्र राठी अस्पताल पहुंचे। उपचाराधीन फूल सिंह का बयान लिया।
विज्ञापन

जानकारी हो कि चीनी मांझा नायलॉन और सिंथेटिक धागे से बनता है। कांच और धातु का भी प्रयोग किया जाता है, जिससे यह बिजली का संवाहक बन जाता है। इसके बिजली के तार व अन्य उपकरणों के संपर्क में आने से करंट लगने का खतरा रहता है। इस तरह के मांझे से प्रदेश के साथ जिले में कई लोगों की जान जा चुकी है। चीनी मांझे के मामले में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने सभी राज्यों से इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया था, लेकिन इसके नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश यादव का कहना है कि शहर के बाजार के अलावा अन्य स्थानों पर सघन छापेमारी कर मांझे को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी दुकानदार चीनी मांझा बेचते हुए मिला तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed