फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike, cash and weapons recovered from the accused of murder

हत्या के आरोपियों से बाइक, नकदी व हथियार बरामद

Thu, 24 Jun 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bike, cash and weapons recovered from the accused of murder
कैंप थाना पुलिस द्वारा हत्यारोपियों से बरामद बाइक व हथियार। - फोटो : Palwal
पलवल। ढाबे के रसोइये की गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर कैंप थाना पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, एक कारतूस, नकदी व अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बीती 19 जून की रात ओमेक्स सिटी के सामने पवन ट्रक ढाबे पर रसोइये का काम करने वाले अमित निवासी गांव नानपुर जिला मेरठ यूपी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने ढाबे के गल्ले में रखे 10 हजार रुपये भी लूट लिए थे। ढाबा मालिक को फोन कर 50 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी थी। मामले में मृतक अमित के ममेरे भाई मोहित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों श्याम ठाकुर निवासी हथीन मोड़ व सुशांत निवासी गोरिल्ला मोहल्ला पलवल को ओमेक्स सिटी फेज-2 के पास से गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया था। श्याम ठाकुर से पिस्टल, कारतूस व लूटी गई नकदी और सुशांत से बाइक बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed