फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bajrang Dal took out Akhand Bharat Sankalp Rally

बजरंग दल ने निकाली अखंड भारत संकल्प रैली

Tue, 17 Aug 2021 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal took out Akhand Bharat Sankalp Rally
पलवल में अखंड भारत संकल्य यात्रा निकालते - फोटो : Palwal
पलवल। राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला इकाई के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोहना रोड स्थित श्री सीताराम मंदिर से रैली शुरू होकर हथीन गेट, पतली गेट, भवन कुंड, कमेटी चौक, मीनार गेट, सोहना रोड से होती हुई वापस श्री सीताराम मंदिर में समाप्त हुई। इसमें शामिल युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। शहर में कई जगहों पर रैली का स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि एक समय भारत का क्षेत्रफल एक करोड़ वर्ग किलोमीटर था। पूरी दुनिया की आर्थिक शक्ति भारत था। विश्व के व्यापार में देश की भागीदारी एक तिहाई थी। पूर्वजों ने 1400 वर्षों तक संघर्ष किया और आक्रांताओं के दांत खट्टे किए। लेकिन, एकता के अभाव के कारण भारत के टुकड़े हो गए। हम सबको मिलकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, श्याम मोहन शर्मा, सोनू ठाकुर, हीरालाल शर्मा, भगवत सिंगल, संगीता गर्ग, कुसुम मंगला, प्रवीण गुरुजी, हिमांशु, कपिल भारद्वाज, अनिल वशिष्ठ, जसवंत, लक्की, अमित, संजय झा, संदीप, सुभाष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed