फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Babu ji... daughters have to bid farewell on Rakshabandhan, get pension

बाबू जी... रक्षाबंधन पर बेटियों को विदाई देनी है, पेंशन दिलवा दो

Wed, 18 Aug 2021 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Babu ji... daughters have to bid farewell on Rakshabandhan, get pension
होडल में पेंशन न मिलने पर बैंक से वापिस घर जाती बुजुर्ग महिलाएं - फोटो : Palwal
रोशन लाल शर्मा
विज्ञापन

होडल। बाबू जी... रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। एक वर्ष बाद बेटी घर आने वाली है और उसे विदाई देनी है। जरा एक बार मेरी पेंशन चेक कर दो, पिछले माह भी मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली थी। शहर की पुरानी तहसील के निकट ओरियंटल बैंक में यह गुहार बुधवार को एक बुजुर्ग महिला ने अधिकारी से लगाई। जवाब मिला कि आपकी पेंशन अभी नहीं आई है। मजबूरन उसे मायूस होकर वहां से लौटना पड़ा।
यह बैंक कुछ माह पहले पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो गया है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष आते हैं और अधिकारियों से पेंशन के बारे में पूछकर खाली हाथ वापस घर लौट जाते हैं। यह मामला होडल क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि पूरे जिले का है। बैंकों के मर्ज होने के कारण करीब 8,479 बुजुर्गों की पेंशन रुकी हुई है।
विज्ञापन

-------
पेंशन के लिए दो माह से बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि अभी पेंशन नहीं आई। अब पलवल जाने के लिए बोला जा रहा है।
- सरोज, बुजुर्ग
तीन किलोमीटर सफर करने के बाद बैंक पहुंचते हैं। बैंक में पहुंचते ही पता चलता है कि अभी पेंशन नहीं आई है। निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
- विद्यावती, बुजुर्ग
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से बुजुर्ग व्यक्तियों की पेंशन के संबंध में लिस्ट मिली है। इन लोगों का बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड बदल गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। अब समाज कल्याण विभाग से पेंशन जारी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशवीर सिंह मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक
----------------
बैंकों के मर्ज होने से पेंशन मिलने में दिक्कत आ रही है। सभी धारकों की जल्द ही पेंशन जारी हो जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। - जितेंद्र कुमार, जिला समाज एवं कल्याण अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed