फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   awareness campaign to highlight the government's achievement

Palwal News: सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां पहुंचाने को जनजागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
awareness campaign to highlight the government's achievement
पलवल। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 जून तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, ताकि पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया जा रहा है तथा सामुदायिक भवनों, तालाबों, व्यायामशालाओं और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ठोस कचरा प्रबंधन नियमों की जानकारी देते हुए गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण से ही स्वस्थ समाज तथा विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article