फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   aunt killed a three year old niece In Hathin

चिढ़, रंजिश और प्यार: तीन साल की मासूम को मामी ने तड़पा-तड़पाकर मार डाला, रजाई में छिपाई लाश; बोली- सास-ससुर..

Fri, 24 Jan 2025 05:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज, हथीन
संवाद न्यूज, हथीन Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2025 05:28 PM IST
सार

आरोपी महिला ने बताया है कि उसके सास व ससुर मृतका शिफाना को अधिक प्यार करते थे। जबकि आरोपी महिला के बच्चों को प्यार नहीं करते थे।

विज्ञापन
aunt killed a three year old niece In Hathin
मृतक शिफाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हथीन स्थित खिल्लुका गांव की तीन वर्षीय मासूम शिफाना की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मामी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मामी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में गिरफ्तार की गई 

विज्ञापन

'मेरे बच्चे को प्यार नहीं करते थे सास-ससुर'
आरोपी महिला ने बताया है कि उसके सास व ससुर मृतका शिफाना को अधिक प्यार करते थे। जबकि आरोपी महिला के बच्चों को प्यार नहीं करते थे। शिफाना अपने नाना बशीर के पास रह रही थी। शिफाना को अधिक प्यार देने के कारण हन्सीरा इससे चिढ़ती थी। उसकी कथित रूप से भावनाएं आहत होती थीं। इसी रंजिश में शिफाना की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
उल्लेखनीय है कि खिल्लुका गांव में तीन वर्षीया मासूम शिफाना की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया। मृतक के ताऊ उटावड़ निवासी सद्दाम हुसैन ने इस संदर्भ में हथीन थाना में केस दर्ज कराया। सद्दाम ने लिखित में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि उसकी भतीजी की हत्या उसकी मामी हन्सीरा ने की है व करवाई है। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। 

विज्ञापन

रजाई में छिपाई लाश
मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गहनता से जांच की। बच्ची के ताऊ सद्दाम हुसैन का आरोप है कि शिफाना की हत्या गला दबाकर की गई है। लाश को रजाई में छिपा दिया गया। बच्ची के गले पर निशान भी मिले हैं। इस बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है। 

एक साल से नाना के घर रह रही थी शिफाना
शिफाना पिछले एक साल से अपने नाना के घर खिल्लुका में रह रही थी। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी खिल्लुका पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कुछ सबूत एकत्रित किए हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शिफाना मूल रूप से उटावड निवासी मजीद की पुत्री थी। उसके ताऊ सद्दाम हुसैन ने इस मामले का केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed