फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   attack on police

बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर किया हमला

Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
attack on police
हथीन। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में गैस कटर से एटीएम काटकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि चोरी कर ली थी। गिरोह के सरगना खुर्शीद को पुलिस ने बीती रात को ग्रामीणों के प्रतिरोध एवं फायरिंग के बावजूद धर दबोचा। मध्यप्रदेश के जिलों की संयुक्त टीम आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर ले गई है।
विज्ञापन

हथीन थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर अरुण कुशवाहा की शिकायत पर हत्या का प्रयास करने एवं फायरिंग करने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस का एक बड़ा दल डीएसपी विजय भदौरिया के नेतृत्व में हथीन थाना के गांव अंधरोला आया। उन्होंने अपने साथ सीआईए होडल के दल एवं हथीन थाना पुलिस को भी लिया। मध्यप्रदेश पुलिस के दल ने छापा मारकर गांव अंधरोला में उस स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी काबू में कर लिया, जिसका उपयोग गिरोह के लोग करते रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध कर गाड़ी को छुड़ा लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी खुर्शीद ने अपने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जैसे तैसे पुलिस बल ने जान बचाई। पुलिस के मुताबिक लगभग दो सौ ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि आरोपी शातिर है। जिसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं तथा उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। मध्यप्रदेश पुलिस के दल ने आरोपी खुर्शीद को पकड़ लिया। इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर के बयान पर हथीन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं फायरिंग करने का मामला भी दर्ज किया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि गिरोह के लोगों ने कई एटीएम को गैस कटर से काटकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि चुराई है। ग्वालियर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 27 लाख रुपये से अधिक के तथा अन्य बैंकों के एटीएम से 75 लाख रुपये से अधिक धनराशि गिरोह ने चुराई है। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बदमाशों को पीछा किया। सूत्रों के मुताबिक अन्य कई बदमाश भी पुलिस के राडार पर हैं। तीन संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हथीन में दर्ज हत्या के प्रयास एवं फायरिंग मामले के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस की सहायता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed