फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   attack on person , complain ragisterd

जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर हमला, सात नामजद

Fri, 07 Aug 2020 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
attack on person , complain ragisterd
जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर हमला, सात नामजद
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर और विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, सामान को क्षतिग्रस्त करने व नकदी सहित आभूषणों को लूटकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सात नामजद और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी यशपाल सिंह ने बताया कि गांव बड़ौली निवासी भूपन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2 अगस्त को वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर का सामान लेकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी संतराम जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। पीड़ित ने जब विरोध किया तो संतराम ने घर के सामान को गिरा दिया। पीड़ित जब घर पहुंचा तो पीछे से संतराम अपने साथी सतेंद्र, मोनू, कल्लू, गजेंद्र और कुछ अन्य साथियों के साथ आया और घर में घुसकर पीड़ित व उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में खड़े वाहन और सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद जाते समय 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों को लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed