{"_id":"6a00e79c923c8598cc01df75","slug":"atm-theft-case-solved-three-accused-arrested-palwal-news-c-24-1-pal1006-124034-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एटीएम से चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एटीएम से चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
औरंगाबाद के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एटीएम से हुई थी चोरी
होडल। औरंगाबाद के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एटीएम से लाखों रुपये की चोरी के मामले का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान ममोलका हथीन के रफीक व उस्मान तथा सापनकी हथीन के मुज्जर के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि एसपी नीतीश अग्रवाल ने मामले की जांच होडल क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। टीम ने हाईवे और आसपास के गांवों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इस दौरान रायपुरी के पेट्रोल पंप पर संदिग्ध कार की पहचान हुई। डिजिटल पेमेंट रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में तीनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। पुलिस अब चोरी में इस्तेमाल कार और नकदी की बरामदगी में जुटी है।
4.39 लाख रुपये की हुई थी चोरी
27 अप्रैल को बैंक मैनेजर पल्लव राज लोचन ने थाना मुंडकटी पुलिस से औरंगाबाद स्थित पीएनबी शाखा की एटीएम से 4.39 लाख रुपये की चोरी की शिकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि कार सवार पांच बदमाशों ने पहले एटीएम बूथ का ताला तोड़ा और फिर कार की मदद से मशीन को खींचकर उसमें रखे रुपये लेकर भाग गए। संवाद