{"_id":"5d5452858ebc3e6ce47b32e2","slug":"arrested-for-stealing-money-from-an-atm-machine-palwal-news-noi455183095","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम मशीन से रुपये चुराने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम मशीन से रुपये चुराने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम मशीन से रुपये चुराने वाले गिरफ्तार
हथीन। हथीन उपमंडल के गांव उटावड निवासी साकिब गैंग के बदमाशों को मध्यप्रदेश के जिला छिंदवाड़ा पुलिस ने एटीएम से रुपये चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। हथीन और नूंह के कई इलाकों में फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है छिंदवाड़ा के एसपी मनोज कुमार के अनुसार, आरोपी चोरी करने फ्लाइट से आते-जाते थे। गिरोह ने सूरत में भी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान हथीन ग्राम ओथा निवासी वसीम, ग्राम गुलपाड़ा निवासी ताहिर तथा छिंदवाड़ा निवासी रवि के रूप में हुई हैं।
एसपी मनोज कुमार के अनुसार, आरोपियों ने 24 जुलाई को छिंदवाड़ा के तीन एटीएम मशीन से 66 लाख 82 रुपये चुराए थे। इसके अतिरिक्त बैतूल और सूरत में भी एटीएम मशीन काटे हैं। बदमाशों के पास दो कार, गैस कटर भी बरामद किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस अब इनके फरार चार साथियों की तलाश हथीन सहित नूंह के अन्य इलाकों में कर रही है। सभी आरोपी 20 से 22 वर्ष आयु वर्ग के हैं। मैप के माध्यम से ही संबंधित इलाके के आंतरिक गलियों की खोज करने में भी बदमाशों ने महारत हासिल किया है। बदमाशों ने मुंबई के भी कई एटीएम मशीनों की रेकी की थी। गुजरात पुलिस भी हथीन में आकर बदमाशों की तलाश में है। गुजरात पुलिस ने हथीन स्थित वाहन चोर निरोधक शाखा की भी मदद ली है। वहीं हथीन थाना पुलिस को भी साथ लेकर छापेमारी की जा रही है।