फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   arrangement being made for the purchase of paddy and milet

मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के लिए किए जा रहे इंतजाम ः ओम प्रकाश धनखड़

Sun, 06 Sep 2020 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
arrangement being made for the purchase of paddy and milet
होडल में पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़। - फोटो : Palwal
धान और बाजरे की खरीद को किए जा रहे इंतजाम : ओम प्रकाश धनखड़
विज्ञापन

होडल। डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि धान और बाजरे की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। इसकी खरीद के लिए सभी मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने खरीद एजेंसियों को पहले ही सूचित कर दिया है। खरीद की प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू करा दी जाएगी। होडल अनाज मंडी में भी बाजरे की खरीद के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को बहकाने में लगे हुए हैं। लेकिन, मंडियों में धान और बाजरे की खरीद पहले की तरह ही की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश से किसानों की आर्थिक दशा में काफी सुधार आएगा। लेकिन, विपक्ष इस बारे में किसानों को बहका रहा है। किसान अपनी फसल की बिक्री के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होगा। फसल का उचित मूल्य दिलवाने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। इस मौके पर पलवल विधायक दीपक मंगला, हथीन विधायक प्रवीण डागर, होडल विधायक जगदीश नायर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया और पूर्व विधायक रामरतन, जवाहर सिंह सौरौत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार होडल आने पर कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में युवाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की
बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को डबचिक पर्यटन स्थल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों का कहना था कि बिजली के आने और जाने का कोई समय नहीं है। लगातार बिजली कट रही है। इस कारण लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। इसके बाद धनखड़ ने बिजली विभाग के एमडी शत्रुजीत कपूर और वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वासन देकर वापस भेज दिया। गौरतलब है कि बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में पिछले कई दिनों से लोग बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed